Skip to main content

Featured post

जानिए तूफान क्या होते हैं?किस आधार पर इन तूफानों का नामकरण किया जाता है।

नमस्कार स्वागत है आप सभी का मेरे ब्लॉग में एक बार फिर से।  मैं लेकर आई हूं आज बहुत इंटरेस्टिंग जानकारी तूफान किसे कहते हैं और किस आधार पर इनका नामकरण किया जाता है।  तो चलिए चलते हैं जानते हैं क्या होते हैं तूफान। क्‍यों आते हैं चक्रवाती तूफान! कैसे होता है इनका नामकरण, भारत ने रखे हैं कितने तूफानों के नाम? जानें सबकुछ। चक्रवात एक सर्कुलर स्टॉर्म यानी गोलाकार तूफान होते हैं, जो गर्म समुद्र के ऊपर बनते हैं. हर तरह के साइक्लोन बनने के लिए समुद्र के पानी के सरफेस का तापमान 25-26 डिग्री के आसपान होना जरूरी होता है. यही वजह है कि साइक्‍लोन अधिकतर गर्म इलाकों में ही बनते हैं. दरअसल समुद्र का तापमान बढ़ने पर उसके ऊपर मौजूद हवा गर्म और नम हवा होने की वजह से हल्‍की हो जाती है और ऊपर उठती है. इससे उस हवा का एरिया खाली हो जाता है और नीचे की तरफ हवा का प्रेशर कम हो जाता है। इस खाली जगह पर आसपास की ठंडी हवा पहुंचती है और वो भी गर्म होकर ऊपर उठने लगती है. इस तरह ये साइकिल शुरू हो जाता है और इससे बादल बनने लगते हैं. तमाम इलाके बारिश से प्रभावित होते हैं और ...

मेरा प्यारा उत्तराखंड

नमस्कार स्वागत है आप सभी का एक बार फिर से मेरे ब्लॉग में।

मैं आई    लेकर आई हूं उत्तराखंड के ऊपर मेरी छोटी सी कविता जिसमें उत्तराखंड की प्राकृतिक  सुंदरता को मैंने दर्शाने की कोशिश की है।

उत्तराखंड की उत्पत्ति 9 नवंबर 2000 को हुई थी।
 उत्तराखंड की राजधानी देहरादून है।उत्तराखंड का सबसे ऊंचा पर्वत नंदा देवी है।
 यह कहा जाता है कि उत्तराखंड शिक्षा प्रोजेक्ट प्रारंभ करने वाला पहला राज्य है।
 उत्तराखंड भारत का सबसे अच्छा राज्य माना जाता है। भारत के धार्मिक ग्रंथ में भी उत्तराखंड के बारे में लिखा गया है। उत्तराखंड  राज्य में सभी धर्म के लोग रहते हैं ।
यहां के लोग धार्मिक प्रवृत्ति के हैं ।यहां के लोगों की आस्था धर्म से जुड़ी हुई है इसीलिए उत्तराखंड को देवभूमि नाम से भी जाना जाता है।
पहले उत्तराखंड  को उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था।
 2009 में उत्तरांचल को उत्तराखंड के नाम से जाने जाने  लगा।
 आज हम सभी उत्तरांचल को उत्तराखंड के नाम से जानते हैं।
 हमारे भारत देश में सबसे पवित्र नदी गंगा नदी है। जिसका उद्गम उत्तराखंड से ही हुआ है। उत्तराखंड पवित्र गंगा के लिए भी जानी जाती है।
 यहां सबसे बड़ा शहर haridwar ,देहरादून ,रानीखेत, कौसानी, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग आदि हैं । 
यह सभी राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं और इन इन राज्यों की सुंदरता देखने लायक है ।उत्तराखंड एक पर्यटन स्थल है ।जहां पर लोग दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं। बात अगर हम करें उत्तराखंड के संस्कृति सभ्यता तो यह सब चीजें मन को लुभाने वाले हैं।

 उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता के ऊपर मेरी छोटी सी कविता जो उत्तराखंड के सुंदरता को दर्शाती है।


मेरे उत्तराखंड की बात निराली है ,

आसमां को छूते हुए उन पहाड़ों की बात प्यारी है।
 तरोताजा जो कर दे तन मन को ,
बहती हुई उस स्वच्छ हवा की बात निराली है।
मन को लुभाए जिसकी प्राकृतिक सुंदरता,
मेरे उत्तराखंड की बात निराली है।
 झर-झर बहते पहाड़ों से झरने की बात प्यारी है,
 श्रोतो से बहते हुए उस ठंडे पानी की बात निराली है।
 दूर-दूर तक फैले उन खेतों की हरियाली प्यारी है,
 हर सड़कों पर बने वह पत्थर के मंदिर की छवि निराली है।
दिल को छू ले जहां की संस्कृति ,
उस संस्कृति की बात प्यारी है 

हीरे की तरह चमके जहां झीलों का पानी,
उस उत्तराखंड की बात निराली है
मन को कर दे  जो पवित्र ,
 मेरे देव भूमि उत्तराखंड की बात प्यारी है।

धन्यवाद मेरा ब्लाॅग पढ़ने के लिए 

Comments