Skip to main content

Featured post

जानिए तूफान क्या होते हैं?किस आधार पर इन तूफानों का नामकरण किया जाता है।

नमस्कार स्वागत है आप सभी का मेरे ब्लॉग में एक बार फिर से।  मैं लेकर आई हूं आज बहुत इंटरेस्टिंग जानकारी तूफान किसे कहते हैं और किस आधार पर इनका नामकरण किया जाता है।  तो चलिए चलते हैं जानते हैं क्या होते हैं तूफान। क्‍यों आते हैं चक्रवाती तूफान! कैसे होता है इनका नामकरण, भारत ने रखे हैं कितने तूफानों के नाम? जानें सबकुछ। चक्रवात एक सर्कुलर स्टॉर्म यानी गोलाकार तूफान होते हैं, जो गर्म समुद्र के ऊपर बनते हैं. हर तरह के साइक्लोन बनने के लिए समुद्र के पानी के सरफेस का तापमान 25-26 डिग्री के आसपान होना जरूरी होता है. यही वजह है कि साइक्‍लोन अधिकतर गर्म इलाकों में ही बनते हैं. दरअसल समुद्र का तापमान बढ़ने पर उसके ऊपर मौजूद हवा गर्म और नम हवा होने की वजह से हल्‍की हो जाती है और ऊपर उठती है. इससे उस हवा का एरिया खाली हो जाता है और नीचे की तरफ हवा का प्रेशर कम हो जाता है। इस खाली जगह पर आसपास की ठंडी हवा पहुंचती है और वो भी गर्म होकर ऊपर उठने लगती है. इस तरह ये साइकिल शुरू हो जाता है और इससे बादल बनने लगते हैं. तमाम इलाके बारिश से प्रभावित होते हैं और इससे एक स

करोना को हराना है

 नमस्कार एक बार फिर से स्वागत है आप सभी का मेरे ब्लॉग में 



आज में लेकर आई हूँ   करोना  महामारी के बारे में थोड़ी  जानकारी और थोड़ी ज्ञानवर्धक बातें।

 आज पूरा देश करोना से जूझ रहा है।  शायद कोई ऐसा देश नहीं होगा जहां पर इसने अपना प्रकोप ना फैलाया हो। न जाने कितने लोगों को ईश्वर  के घर पहुंचाया, न जाने कितने लोगों को   बेघर करा । आ पूरा देश  इस महामारी से परेशान हो गया है।

 इससे छोटे रूप  में  ' covid 19'   के नाम से भी जाना  जाता है।

 covid 19  का नाम WHO यानी  विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देश के तहत रखा गया।।

 पहले यह चीन तक ही सीमित थी  तो  महामारी  थी, पर आज यह  पूरे विश्व में फैल गयी है ,इसलिए इसे वैश्विक महामारी घोषित कर दिया गया है।।
 पर करोना  नाम कैसे पड़ा यह भी  हमें जानना चाहिए।




 वायरस जिसे हम हिंदी में विषाणु कहते हैं। यह विषाणु का एक समूह है। अगर माइक्रोस्कोप से देखा जाए तो इसके आसपास कांटे की तरह  बनावट  दिखाई देती है । 


लैटिन भाषा में करोना  का मतलब होता है ,सिर पर पहनने वाला मुकुट।  इसी कारण इसका नाम करोना पड़ा।
सभी के लिए  आज  बहुत  कठिन  समय  है ।हम आज  कुछ नहीं कर सकते;  पर अपना और अपनों का हमें ध्यान रखना है। उन  सभी बातों का   ध्यान रखें जो इस  बीमारी से हमें दूर रखती है।


 सात समंदर चीन जैसे देश से  यह  बीमार जब  पूरे देश में फैल सकती है। तो किसी को भी यह  बीमारी  हो सकती है ।।

जरूरत है हमें सभी बातों का ध्यान रखने  की ।। तभी  इस  बीमारी  से हम  और हमारे अपने बच पाएँगे  ।।


आज मेरी कविता करोना  वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने की  एक छोटी सी  कोशिश है।





आप सभी ने मिलकर करोना को हराना है,



 आज नहीं तो कल करोना को   भाग जाना है ।



है मुश्किल घड़ी  सब के लिए  पर,  नहीं डरना है,

लापरवाही नहीं सभी को ध्यान  अपना रखना है।


 जरूरत ना हो जब तक बाहर नहीं निकलना है,


 पड़े   अगर जाना भी तो मास्क और सैनिटाइजर साथ ले जाना है।



 आज सभी को मिलकर करोना को  हराना है।




 समय में आज के सभी को स्वास्थ्य का ध्यान रखना है,

बाहर का नहीं सिर्फ घर का बना खाना खाना है।

 समय में इस कोल्ड ड्रिंक नहीं सिर्फ  काड़ा पीना है ,

सभी को अंदर से मजबूत अपने शरीर को बनाना है ।


आज सभी को मिलकर करोना को हराना है ।


 अगर मिलना है किसी से दूर से ही हाथ जोड़ना  है ,


पार्टी  हो या शादी हर जगह सामाजिक दूरी बनाए रखना है ।

करोना हो जाए अगर तो ,भी  नहीं डरना है, 

सलाह अपने डॉक्टर से लेकर सिर्फ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना है।

 आई है अगर बीमारी यह तो क्या, इसे भी एक दिन भाग जाना है,
 याद सभी को यह रखना है  ,

 आज सभी ने मिलकर करोना को हराना है,


 आज नहीं तो कल, इस बीमारी  ने  भाग जाना है।


धन्यवाद मेरा ब्लाॅग पढ़ने के लिए 

Comments