नमस्कार स्वागत है एक बार फिर से मेरे ब्लॉक में आप सभी का।
मैं आज आपको लेकर चलूंगी भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में स्थित खूबसूरत राज्य सिक्किम के बारे में ÷
जो मेरा सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल है। जो बेहद खूबसूरत शांत हरा-भरा और साफ सुथरा राज्य माना जाता है ।
जहां पर हमें चोटियां, झीलें, प्राचीन मठ, आर्किड नर्सरी जो सिक्किम को एक खूबसूरत और एक संपूर्ण पर्यटन स्थल बनाते हैं।
तो चलिए चलते हैं सैर करने राज्य सिक्किम की।
सिक्किम बहुत सुंदर जगह है । जहां लोग घूमने के लिए जा सकते हैं।
उन सबसे पहली जगह है- वह है-
1- गंगतोक- गंगतोक सिक्किम की राजधानी भी है। जहाँ चारों तरफ फैली हरियाली गंगोतक को बेहद सुंदर और खूबसूरत पर्यटन स्थल बनाते हैं।
यहां ऊंची ऊंची चोटियां, प्राचीन मठ, मंदिर और महल सभी को अपनी ओर खींचते हैं।
यहाँ आपको
1-सोमगो झील ।
2-समटेक मठ
3-इनहैंची मठ।
4-टाशिंलिग
5-पोलिंग,
6-सुक - ला-खंग
7- गणेश टोक
8-डियर पार्क
यह सभी जगह गंगतोक की बहुत प्रसिद्ध और खूबसूरत जगह में से एक मानी जाती है ।जो घूमने के लिए बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है।
2-मंगन- मांगन सिक्किम का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है ।जो हिमालय की गोद में बसा हुआ है; जो प्राकृतिक सौंदर्य के साथ एडवेंचर के लिए भी जाना जाता है ।
अगर आप लोगों को आकर्षक ,शांत और प्राकृतिक जगह घूमने का शौक है तो इस जगह से सुंदर जगह और कोई भी जगह आपको नहीं मिलेगी ।
यहाँ पर आपको सिघिक गाँव, शिंगबा ,रोड़ोंडेंड्रोंन सेंचुरी, labrang monasteryऔर सिरीजोंगा युमा मानहीम आदि बहुत ही खूबसूरत जगह घूमने के लिए बहुत प्रसिद्ध माने जाते हैं।
सबसे प्रमुख बात इस जगह की यह शोरगुल से बहुत दूर है। इसीलिए पर्यटन के लिए बहुत अच्छे क्षेत्रों में से माने जाते हैं ।
3-युमथांग घाटी- युमथांग घाटी मेरी सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यह घाटी को फूलों की घाटी के नाम से भी जाना जाता है। यह घाटी बेहद खूबसूरत और सुंदर जगह में से मानी जाती है।
क्योंकि हमें यहाँ पर चारों तरफ सिर्फ फूल ही फूल दिखाई देंगे। जो लोग फूलों से प्यार करते हैं उन लोगों के लिए यह घाटी जन्नत के समान मानी जा सकती है।
यहाँ पर आपको बहुत किस्म के फूलों के बारे में जानकारी भी मिलेगी। जो पर्यटकों को विशेष रूप से अपनी और आकर्षित करते हैं। युमथांग घाटी में अगर आप नज़र घुमाएगें तो दूर-दूर तक जहाँ तक हमारी नजर जाती है वहां तक हमें सिर्फ फूल ही फूल दिखाई देंगे ।इस घाटी को देखकर ऐसा लगता है मानो फूलों के डलियों में फूल सजे हुए हो।
4-लाचेन गाँव- लाचेन गाँव हमेशा से ही अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहाँ मुख्य रूप से पर्यटक पैराग्लाइडिंग करने के लिए आते हैं।
जिन लोगों को पैराग्लाइडिंग का शौक होता है उन लोगों के लिए यह जगह सपनों से कम नहीं है।
इसलिए जो लोग पैराग्लाइडिंग का शौक रखते हैं उन लोगों के लिए
लाचेन को संपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है ।
बेहद शांत हरा- भरा है यह गाँव तो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
5-गुरुडोंगमर झील- बात करते हैं गुरूडोंगमर झील के बारे में जो समुद्र तल से 17,800 फीट की ऊंचाई पर है।
सर्दी हो या गर्मी दोनों मौसम में यह झील अपनी अलग-अलग खूबसूरती के लिए जानी जाती है। कांच की तरह साफ इस झील का पानी दिखने में बहुत खूबसूरत लगता है ।
अगर आप इस झील को बिना देखे वापस चले जाएंगे सिक्किम से तो हमारा सिक्किम का सफर अधूरा माना जाएगा।
यह झील हिंदुओं और बौद्धों की एक एक लोकप्रिय झील मानी जाती है। जो एक पवित्र झील भी है। ऐसा माना जाता है इस झील में पहले हमेशा बर्फ जमी रहती थी, और यहाँ पीने के पानी की काफी कमी रहती थी।
जब गुरु पद्मसंभव यहां से गुजरे तो स्थानीय लोगों ने उनसे पानी की व्यवस्था करने को कहा लोगों की इस समस्या से निदान के लिए गुरु ने झील के एक हिस्से को स्पर्श किया और वह बर्फ से पानी में बदल गई।
ऐसा माना जाता है कितनी भी कड़ाके की सर्दी अगर यहां पड़े तो भी उसके इस हिस्से में बर्फ नहीं जमती हैं। तो इस कारण यह झील एक पवित्र झील के रूप में मानी जाती है।
सिक्किम भारत का दूसरा सबसे कम आबादी वाला राज्य है जो भारत का 22 वां राज्य बनकर 16 मई सन 1975 में बना था। सिक्किम की राजभाषा नेपाली हैं ।
यह सारी खूबसूरत जगह सिक्किम में है जो अपनी प्राकृतिक सौंदर्य के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं।
आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद मेरा ब्लॉक पढ़ने के लिए
Comments