Skip to main content

Featured post

जानिए तूफान क्या होते हैं?किस आधार पर इन तूफानों का नामकरण किया जाता है।

नमस्कार स्वागत है आप सभी का मेरे ब्लॉग में एक बार फिर से।  मैं लेकर आई हूं आज बहुत इंटरेस्टिंग जानकारी तूफान किसे कहते हैं और किस आधार पर इनका नामकरण किया जाता है।  तो चलिए चलते हैं जानते हैं क्या होते हैं तूफान। क्‍यों आते हैं चक्रवाती तूफान! कैसे होता है इनका नामकरण, भारत ने रखे हैं कितने तूफानों के नाम? जानें सबकुछ। चक्रवात एक सर्कुलर स्टॉर्म यानी गोलाकार तूफान होते हैं, जो गर्म समुद्र के ऊपर बनते हैं. हर तरह के साइक्लोन बनने के लिए समुद्र के पानी के सरफेस का तापमान 25-26 डिग्री के आसपान होना जरूरी होता है. यही वजह है कि साइक्‍लोन अधिकतर गर्म इलाकों में ही बनते हैं. दरअसल समुद्र का तापमान बढ़ने पर उसके ऊपर मौजूद हवा गर्म और नम हवा होने की वजह से हल्‍की हो जाती है और ऊपर उठती है. इससे उस हवा का एरिया खाली हो जाता है और नीचे की तरफ हवा का प्रेशर कम हो जाता है। इस खाली जगह पर आसपास की ठंडी हवा पहुंचती है और वो भी गर्म होकर ऊपर उठने लगती है. इस तरह ये साइकिल शुरू हो जाता है और इससे बादल बनने लगते हैं. तमाम इलाके बारिश से प्रभावित होते हैं और इससे एक स

जीवन रक्षक मास्क

नमस्कार स्वागत है आप सभी का एक बार फिर से मेरे ब्लॉक में।

 मैं आज लेकर आई हूँ जीवन में ऐसी चीजें जो कभी-कभी  दिखाई  साधारण सी दिखाई देती है पर वही साधारण दिखने वाली चीज है समय के अनुसार बहुत खास बन जाती हैं ।आज उसी के ऊपर मेरी छोटी सी कविता है।
 तो चलिए चलते हैं जानने के लिए  वह साधारण चीज क्या है।
 जी हाँ 2020 से लेकर अब तक जो चीज आज खास बन गई है वह चीज है मास्क। ऐसी साधारण चीज होते हुए भी आज के समय जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन गई है   । तो अगर हम बात करें इसकी खासियत की तो उसके बगैर आज हम बाहर तक नहीं निकल सकते हैं।
 एक तरीके से मास्क हमारा जीवन रक्षक बन गया है। जो दिखने में तो साधारण सा लगता है। पर जब करोना महामारी पूरे विश्व में फैली है यह साधारण सी  चीज़ हम सबके लिए बहुत ही खास बन गई है ।
यह बीमारी आज भी पूरी तरीके से ठीक नहीं हुई है पर फिर भी हम सभी आज वापस काम करने लगे हैं ।तो सभी को सिर्फ मास्क पर ही विश्वास है।  मास्क  के कारण से ही सभी लोग अपने-अपने काम से घर से बाहर निकल पा रहे हैं।
 तो बीते हुए सालों से हम मास्क के ऊपर पूरी तरह निर्भर हो गए हैं।
 तो आज मेरी छोटी सी कविता है उसी साधारण मास्क के ऊपर है।


 कभी कभी जीवन में दिखने वाली साधारण सी चीज भी बड़े काम की बन जाती है,
 जो पड़ने पर जरूरत किसी की जान तक बचा लेती है।

 वह साधारण सी चीज  जिसे हम मास्क कहते हैं,
 आज के समय में  जिसे हम रक्षा कवच भी कहते हैं। 

जब महंगी से महंगी चीजें भी जब लोगों के काम ना आ सकी ,
 वह मास्क ही था जब वह लोगों को इस बीमारी से  बचा रहा था।
 आज के इस करोना काल में मास्क सभी के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है,
 बगैर इसके तो निकलना बाहर हम सबका मुश्किल हो गया है।

बहुत-बहुत धन्यवाद मेरा ब्लॉक पढ़ने के लिए

Comments