Skip to main content

Featured post

जानिए तूफान क्या होते हैं?किस आधार पर इन तूफानों का नामकरण किया जाता है।

नमस्कार स्वागत है आप सभी का मेरे ब्लॉग में एक बार फिर से।  मैं लेकर आई हूं आज बहुत इंटरेस्टिंग जानकारी तूफान किसे कहते हैं और किस आधार पर इनका नामकरण किया जाता है।  तो चलिए चलते हैं जानते हैं क्या होते हैं तूफान। क्‍यों आते हैं चक्रवाती तूफान! कैसे होता है इनका नामकरण, भारत ने रखे हैं कितने तूफानों के नाम? जानें सबकुछ। चक्रवात एक सर्कुलर स्टॉर्म यानी गोलाकार तूफान होते हैं, जो गर्म समुद्र के ऊपर बनते हैं. हर तरह के साइक्लोन बनने के लिए समुद्र के पानी के सरफेस का तापमान 25-26 डिग्री के आसपान होना जरूरी होता है. यही वजह है कि साइक्‍लोन अधिकतर गर्म इलाकों में ही बनते हैं. दरअसल समुद्र का तापमान बढ़ने पर उसके ऊपर मौजूद हवा गर्म और नम हवा होने की वजह से हल्‍की हो जाती है और ऊपर उठती है. इससे उस हवा का एरिया खाली हो जाता है और नीचे की तरफ हवा का प्रेशर कम हो जाता है। इस खाली जगह पर आसपास की ठंडी हवा पहुंचती है और वो भी गर्म होकर ऊपर उठने लगती है. इस तरह ये साइकिल शुरू हो जाता है और इससे बादल बनने लगते हैं. तमाम इलाके बारिश से प्रभावित होते हैं और इससे एक स

23 जनवरी का इतिहास


नमस्कार स्वागत है आप सभी का एक बार फिर से मेरे ब्लॉग में।


 मैं आज लेकर आई हूं बहुत खास जानकारी क्यों है 23 जनवरी इतिहास में प्रसिद्ध है। तो चलिए चलते हैं जानने के लिए 23 जनवरी के इतिहास के बारे में।
आज के दिन यानी 23 जनवरी 1897 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का जन्म उड़ीसा, बंगाल डिवीजन के कटक में हुआ था। बोस के पिता का नाम जानकीनाथ बोस और मां का नाम प्रभावती था।इस साल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती है। नेताजी सुभाष चंद्र के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता 

1926 – बाल केशव ठाकरे, भारतीय राजनीतिज्ञ, जिन्होंने मुख्य रूप से हिंदू राष्ट्रवादी पार्टी शिवसेना की स्थापना की।


आज ही के दिन 23 जनवरी 1849 में एलिजाबेथ ब्लैकवेल मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला  बनी थी।



अमेरिका और वियतनाम के बीच शांति समझौता घोषणा आज के दिन 23 जनवरी 1973 को हुई थी।


आज के दिन 23 जनवरी 1966 में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनी थे।



आज के दिन 23 जनवरी 1970 में जनता पार्टी का गठन हुआ था।


आज के दिन 23 जनवरी 2009 में फिल्म और टेलीविजन कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त किया गया था।






Comments