Skip to main content

Featured post

जानिए तूफान क्या होते हैं?किस आधार पर इन तूफानों का नामकरण किया जाता है।

नमस्कार स्वागत है आप सभी का मेरे ब्लॉग में एक बार फिर से।  मैं लेकर आई हूं आज बहुत इंटरेस्टिंग जानकारी तूफान किसे कहते हैं और किस आधार पर इनका नामकरण किया जाता है।  तो चलिए चलते हैं जानते हैं क्या होते हैं तूफान। क्‍यों आते हैं चक्रवाती तूफान! कैसे होता है इनका नामकरण, भारत ने रखे हैं कितने तूफानों के नाम? जानें सबकुछ। चक्रवात एक सर्कुलर स्टॉर्म यानी गोलाकार तूफान होते हैं, जो गर्म समुद्र के ऊपर बनते हैं. हर तरह के साइक्लोन बनने के लिए समुद्र के पानी के सरफेस का तापमान 25-26 डिग्री के आसपान होना जरूरी होता है. यही वजह है कि साइक्‍लोन अधिकतर गर्म इलाकों में ही बनते हैं. दरअसल समुद्र का तापमान बढ़ने पर उसके ऊपर मौजूद हवा गर्म और नम हवा होने की वजह से हल्‍की हो जाती है और ऊपर उठती है. इससे उस हवा का एरिया खाली हो जाता है और नीचे की तरफ हवा का प्रेशर कम हो जाता है। इस खाली जगह पर आसपास की ठंडी हवा पहुंचती है और वो भी गर्म होकर ऊपर उठने लगती है. इस तरह ये साइकिल शुरू हो जाता है और इससे बादल बनने लगते हैं. तमाम इलाके बारिश से प्रभावित होते हैं और ...

खूबसूरत पर्यटन स्थल खीरगंगा

नमस्कार स्वागत है सभी का एक बार फिर से मेरे ब्लॉग में।
 मैं आज लेकर आई हूं बेहद खूबसूरत जगह खीरगंगा के बारे में मेरी छोटी सी जानकारी ,जो घूमने के लिए एक संपूर्ण जगह मानी जाती है ।तो चलिए चलते हैं खीर गंगा के बारे में जानने के लिए।


घूमने के लिए खीरगंगा बहुत खूबसूरत जगह मानी जाती है। खीरगंगा में कई मंदिर हैं। इनमें एक कार्तिकेय मंदिर है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान  शिव के पुत्र कार्तिकेय ने हजारों वर्षों तक कठिन तपस्या की थी। अतः खीर गंगा एक पवित्र स्थान है ।हजारों की संख्या में श्रद्धालु कार्तिकेय गुफा के दर्शन करने के लिए जाते हैं। तो घूमने के लिए यह जगह बहुत खूबसूरत मानी जाती हैं।

हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। कूल्लू, मनाली और शिमला जैसे कई बड़े पर्यटन स्थल हैं। सर्दियों में पर्यटक स्कीइंग और ट्रैकिंग के लिए शिमला जाते हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश घूमने आते हैं। प्रदेश में कई पर्यटन स्थल हैं। इनमें एक खीरगंगा है। खीरगंगा ट्रैकिंग के लिए जाना जाता है। हर साल पर्यटक समर डेज में ट्रैकिंग के लिए खीरगंगा आते हैं।

इसके अलावा, खीरगंगा में कई अन्य आकर्षक स्थल हैं, जो अपनी विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध हैं। अगर आप भी समय वेकेशन की तैयारी कर रहे हैं, तो एक बार खीरगंगा जरूर जाएं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-



Hot spring bath 

विशेषज्ञ हमेशा सेहतमंद रहने के लिए स्टीम बॉथ करने की सलाह देते हैं। वहीं, खीरगंगा में ट्रैकिंग के बाद हॉट स्प्रिंग बॉथ की सुविधा है। इसके लिए जब कभी खीरगंगा जाएं, तो हॉट स्प्रिंग बॉथ का आनंद जरूर उठाएं।


Kartikey gufa


खीरगंगा में कई मंदिर हैं। इनमें एक कार्तिकेय मंदिर है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव जी के पुत्र कार्तिकेय ने हजारों वर्षों तक कठिन तपस्या की थी। अतः खीरगंगा पवित्र स्थल है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु कार्तिकेय गुफा जाते हैं और भगवान कार्तिकेय के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।


Tracking 


गर्मी के दिनों में पर्यटक ट्रैकिंग के लिए हिल स्टेशन की रुख करते हैं। अगर आप भी ट्रैकिंग का आनंद उठाना चाहते हैं, तो खीरगंगा जरूर जाएं। खीरगंगा के शीर्ष पर पहुंचने के बाद आप हिमालय की वादियों, घने जंगल और पहाड़ी बकरियों का दीदार कर सकते हैं

cafe

अगर आप खीरगंगा जाते हैं, तो कैफ़े जरूर जाएं। आसपास के कैफ़े में आप यूरोपियन और इजरायली डिशेश का स्वाद उठा सकते हैं। साथ ही आप स्थानीय पकवानों का आनंद भी उठा सकते हैं। आप उचित शुल्क पर होटल में रह सकते हैं।



गर्मियों में शहर की भीड़भाड़ से दूर खीरगंगा घूमने के लिए बेहद खूबसूरत जगह मानी जाती है। अगर आप खीरगंगा जाएंगे तो आपकी छुट्टियां बहुत अच्छी गुजरेगी।

 तो मुझे लगता है आप सभी लोगों को खीरगंगा जाकर एक बार जरूर देखना चाहिए ।

अगर आपको मेरा यह ब्लॉग पसंद आया तो मेरे ब्लॉग को शेयर कीजिए और इसमें कमेंट कीजिए 


धन्यवाद मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए।




Comments