Skip to main content

Featured post

जानिए तूफान क्या होते हैं?किस आधार पर इन तूफानों का नामकरण किया जाता है।

नमस्कार स्वागत है आप सभी का मेरे ब्लॉग में एक बार फिर से।  मैं लेकर आई हूं आज बहुत इंटरेस्टिंग जानकारी तूफान किसे कहते हैं और किस आधार पर इनका नामकरण किया जाता है।  तो चलिए चलते हैं जानते हैं क्या होते हैं तूफान। क्‍यों आते हैं चक्रवाती तूफान! कैसे होता है इनका नामकरण, भारत ने रखे हैं कितने तूफानों के नाम? जानें सबकुछ। चक्रवात एक सर्कुलर स्टॉर्म यानी गोलाकार तूफान होते हैं, जो गर्म समुद्र के ऊपर बनते हैं. हर तरह के साइक्लोन बनने के लिए समुद्र के पानी के सरफेस का तापमान 25-26 डिग्री के आसपान होना जरूरी होता है. यही वजह है कि साइक्‍लोन अधिकतर गर्म इलाकों में ही बनते हैं. दरअसल समुद्र का तापमान बढ़ने पर उसके ऊपर मौजूद हवा गर्म और नम हवा होने की वजह से हल्‍की हो जाती है और ऊपर उठती है. इससे उस हवा का एरिया खाली हो जाता है और नीचे की तरफ हवा का प्रेशर कम हो जाता है। इस खाली जगह पर आसपास की ठंडी हवा पहुंचती है और वो भी गर्म होकर ऊपर उठने लगती है. इस तरह ये साइकिल शुरू हो जाता है और इससे बादल बनने लगते हैं. तमाम इलाके बारिश से प्रभावित होते हैं और इससे एक स

विश्व हिंदी दिवस

नमस्कार स्वागत है सभी का एक बार फिर से मेरे ब्लॉग में।



मैं लेकर आई हूं आज बहुत ही खास जानकारी आज है बेहद खास दिन क्योंकि आज पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस।



 तो चलिए चलते हैं जानने के लिए विश्व हिंदी दिवस आज के दिन क्यों मनाया जाता है। 


भारत देश की मात्रा भाषा हिंदी है, जिसे हर देश प्रेमी बड़े ही गर्व के साथ बोलता है। देश ही नहीं बल्कि देश से बाहर रहने वाले लोग भी हिंदी में ही बात करते हुए नजर आते हैं। यहां तक कि लगभग सभी काम हिंदी में होते हैं। दफ्तरों में होने वाले काम से लेकर स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली किताबें तक सबकुछ हिंदी में ही है। हालांकि, अंग्रेजी जैसी भाषा भी साथ में चलती है, लेकिन हिंदी का अपना अलग महत्व है। देश ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए कई स्तर पर काम किया जाता है। वहीं, देश के अंदर भी हिंदी को लगातार बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इसी कड़ी में आज यानी 10 जनवरीको विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। 


लेकिन क्या आप जानते हैं हर साल 10 जनवरी को ही क्यों विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं और साथ ही विश्व हिंदी दिवस के बारे में और भी बहुत कुछ जानने की कोशिश करते हैं।
  • दरअसल, हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने के पीछे की वजह ये है कि भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद से हर साल ही 10 जनवरी के दिन विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

  • वहीं, बात इस दिन के इतिहास की करें तो 10 जनवरी को पहले विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ को चिन्हित करने के लिए विश्व हिंदी दिवस को मनाया जाता है। ये नगापुर और महाराष्ट्र में साल 1975 में आयोजित किया गया था।



विश्व हिंदी दिवस हर संस्थानों में मनाया जाता है।

  • इन होने वाले कार्यक्रमों में निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद, चर्चा जैसी चीजों को शामिल किया जाता है। वहीं, विश्व में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए कई कदम उठाने जैसे निर्णय भी लिए जाते हैं। तो इसी कारणों से विश्व हिंदी दिवस हिंदी भाषा को उसकी महत्वता को बनाए रखने के लिए हिंदी दिवस मनाया जाता है।

धन्यवाद आप सभी का मेरे ब्लॉग पढ़ने के लिए। 

🙏🇮🇳🇮🇳









Comments